Wednesday, 6 February 2013

फितरत




डाली-डाली   पात-पात पे
हर सवाल रुक जाता है, 

जवाब न मिले इस सवाल पे
मन ये विचार बताता है,

 कहतें हैं ये जब इंसान पे
मुश्किल वक्त हो आता है,

कौन है दोस्त कौन नहीं है
बलवान समय बताता है,

कर विश्वास ठान ले ये
  न मांग किसी से तू अब कुछ,

दुनिया है ये उस मिट्टी की
  जिसने लेना सीखा है सब कुछ, 

तेरे-मेरे के जंजाल में
कहाँ तूने फसाया है,

खुद को बड़ा बनाना था
      माया को बनाया है ll ll